उज्जैन
मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। उज्जैन की शिप्रा नदी उफान पर है। हालांकि, शिप्रा नदी का जल स्तर आज कम हो गया, लेकिन नदी तट के पास के मंदिर अभी भी पानी में आधे डूबे हुए हैं।
पुजारी ने बताया कि जल स्तर कल रविवार की तुलना में लगभग आधा हो गया है। रामघाट पर फिलहाल काफी पानी और कीचड़ है, सफाई कराई जाएगी।
कैसा रहेगा MP में मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक, प्रकाश ढोले ने मौसम को लेकर अपडेट दिया हैं। उन्होंने कहा, 'कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिमी एमपी में सक्रिय था, अब धीरे-धीरे राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में, यह पूर्वी राजस्थान के पास है और पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। मानसून ट्रफ भी समुद्र के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है जिसके कारण पश्चिमी मप्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।'

More Stories
पाली में बस-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
Bhopal BRICS Meeting: भोपाल में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों का महामंथन, विरासत और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM संग लंच
प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव