एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में होता है. AC के रिमोट पर कई बटन होते हैं, जिनमें से कई के बारे में बारे में बहुत से लोगों को जानकारी तक नहीं है. AC में एक स्विंग फ्लैप दिया जाता है, जो आमतौर पर हवा की दिशा को मोड़ने का काम करता है.
विंडो और स्प्लिट AC में दोनों ही फ्लैप स्विंग नाम का फीचर होता है. इसको रिमोट से ऑन और ऑफ किया जा सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मोड बड़े काम का है. इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं. आइए एक-एक करके इसके बारे में जानते हैं.
Swing Mode ऑन करने के फायदे
AC में दिया गया स्विंग मोड बड़े ही काम का साबित होता है. एक बार ऑन करने के बाद कूलिंग पूरे कमरे के में सर्कुलेट होती है. यह कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है.
ठंडी हवा सीधे शरीर पर नहीं लगती
AC में दिए गए स्विंग फ्लैप की मदद से ठंडी हवा सीधा शरीर पर नहीं लगती है. ऐसे में लोगों को ज्यादा कंफर्ट मिलता है. साथ ही यह फ्लैप कमरे में ठंडी हवा को सर्कुलेट होने में मदद करता है.
कब ऑन करना चाहिए स्विंग मोड
दिन में जब कमरे में कई लोग होते हैं.
बड़े कमरा साइज होने पर यूज करें.
कमरे को एक सामान ठंडा करने के लिए.
AC को जब पहली बार चालू रखते हैं.
क्या बिजली की होती है सेविंग
AC के स्विंग फ्लैप से पावर सेविंग होती है या नहीं, उस पर दो राय हैं. कई एक्सपर्ट का मानना है कि फ्लैप से बेहतर कूलिंग मिलती है और AC इलेक्ट्रिसिटी पावर की सेविंग करता है. हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि फ्लैप घुमाने के लिए मोटर का यूज होता है, जो बिजली पर चलती है, जिससे बिजली खपत बढ़ जाती है.
AC में स्विंग मोटर को लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने की वजह से वह खराब भी हो सकती है. फिर मोटर इस्तेमाल होने पर आवाज दे सकता है. इसके बाद यह कमरे में सोने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

More Stories
Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
शाम की चाय के साथ बनाएं बिहारी चूड़ा भूजा, 15 मिनट में तैयार होगा कुरकुरा स्नैक्स