बालों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है और यही वजह है कि हर चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हो. मगर रोजाना धूल मिट्टी, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से बाल गिरने लग जाते हैं और फ्रिजी भी हो जाते हैं. कई बार बाल इस कदर ड्राई हो जाते हैं कि उनको सुलझाने में ही काफी हेयरफॉल हो जाता है. ड्राई बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग पार्लर से महंगा स्पा, केराटिन करवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से धूल-मिट्टी की वजह से फिर से पहले जैसे हो जाते हैं.
अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हैं तो आप घर पर ही आसानी से केराटिन क्रीम बना सकते हैं, जिसके लिए आपको हजारों रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. केराटिन करवाने के लिए लोग कुछ महीनों में पार्लर के चक्कर काटते हैं, लेकिन इस क्रीम को बनाने के बाद आपका पैसा और समय दोनों ही बच जाएंगे, इसके साथ ही यह नेचुरल चीजों से बनता है तो इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता है.
आइए इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही केराटिन क्रीम बनाने का आसान तरीका बताते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती हैं और न ही कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदना पड़ता है. इसको आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं, जिससे जब आपका मन हो आप खुद ही घर पर केराटिन कर लें.
केराटिन क्रीम बनाने के लिए लीजिए ये चीजें
15 से 20 सूखे अपराजिता के फूल
2 चम्मच मेथी दाना
2 चम्मच चावल
2 चम्मच अलसी के बीज
पानी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
2 विटामिन E की कैप्सूल
इस तरीके से घर पर बनाएं केराटिन क्रीम
15 से 20 सूखे अपराजिता के फूलों को एक कप पानी में उबालकर डार्क ब्लू टी तैयार करें.
ठंडा होने दें
फिर एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उसमें दो-दो चम्मच अलसी के बीज, मेथी दाना और चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
जब यह सॉफ्ट होकर जेल जैसा ना बन जाए, तब इसमें अप्राजिता के फूलों से तैयार ब्लू टी डालकर एक उबाल लें.
उसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो छलनी ने छानकर स्मूद जेल निकाल लें.
अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और 2 विटामिन ई की कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
जेल का कैसे करें इस्तेमाल?
बालों को धोने के बाद इस जेल को लेंथ पर इसको लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से हेयरवॉश कर लें. इससे आपके बाल बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद होने जाएंगे.

More Stories
Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
शाम की चाय के साथ बनाएं बिहारी चूड़ा भूजा, 15 मिनट में तैयार होगा कुरकुरा स्नैक्स