भोपाल
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का थीम सॉग को भाजपा नेता विवादों में लाने के प्रयास में लग गए हैं। जनआक्रोश यात्रा के थीम सॉग ‘चलो… चलो.. चलो…चलो… कांग्रेस के संग चलो… चलो… चलो…’ को भाजपा के नेताओं ने इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा की धीम सॉग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से लिया है। चलो…चलो…में पहले 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई फिर कांग्रेस की साख चली गई और अब जनका प्रदेश से कांग्रेस को चलता कर देगी। यह आरोप सोशल मीडिया में उन दो नेताओं ने भी लगाए हैं जो कुछ साल पहले तक कांग्रेस के प्रवक्ता हुआ करते थे, अब भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर वार कर रहे हैं।
दरअसल इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने भी इसी तरह का अपना थीम सॉग बनाया था। जिस सॉग में भी ‘चलो… चलो… इमरान के साथ…’ है। इसमें पाकिस्तान के झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें इमरान खान की बीच-बीच में नजर आते हैं। वहीं कांग्रेस का थीम सॉग में ‘चलो… चलो.. चलो… चलो… कांग्रेस के संग चलो…चलो…चलो… ’ है। भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और पंकज चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर थीम सॉग को लेकर कांग्रेस को घेरा है।

More Stories
राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं
राघव चड्ढा का बिल अगर पास हो जाता, तो न BJP में जाते न AAP टूटती—4 साल पुरानी कहानी
ट्रंप पर हमला होना तय था, भारत में भी जनता का मूड ऐसा है: कांग्रेस विधायक का बयान