बांधवगढ़
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ के हमले की खबर आई है। जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने अटैक किया है। हालांकि हमले से घबराए बुजुर्ग ने शोर मचाया तो बाघ भाग गया। बाद में रेंजर ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार मामला बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है। क्षेत्र के जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहा पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी लगते ही रेंजर मौके पर पहुंचे और चरवाहा और उसके परिवार को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टर से इलाज की जानकारी ली।
रेंजर ने बताया कि रविवार दोपहर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर कोर परिक्षेत्र के बकेली बीट के कक्ष क्रमांक PF 191 के जंगलों में चरवाहा बद्री यादव (70) निवासी ग्राम बघेली मवेशियों को जंगल में चरा रहा था। अचानक बाघ ने हमला कर दिया और चरवाहा बद्री को घायल कर दिया। परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मैराल ने बताया कि चरवाहा पर बाघ ने हमला कर दिया जानकारी लगते ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
भोपाल में मामूली विवाद में युवक की हत्या, होटल मालिक को घोंपा चाकू; परिजनों ने थाने का घेराव और चक्काजाम किया
मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश शासन को राशि रू. 8.00 करोड का लाभांश भुगतान किया गया
दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन सोमवार से, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी पर मंथन के लिए जुटेंगे युवा विधायक