भोपाल
भीषण गर्मी के चलते आइसक्रीम की मांग बढ़ने के साथ-साथ मिलावट की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कसाटा स्लाइस, पिस्ता टब सहित अन्य आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद मिलावट का खुलासा हो सकेगा।
विभिन्न प्रतिष्ठानों से नामी ब्रांड्स के नमूने जब्त
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के दो दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को संभागीय उड़नदस्ता (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख होलसेलर्स, रिटेलर्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से नामी ब्रांड्स की आइसक्रीम के नमूने जब्त किए हैं।
इन जगहों पर टीम ने दी दबिश
जिनमें जेके रोड, मिनाल रेसीडेंसी स्थित महाकाल इंटरप्राइजेज से हैट्सन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड (तमिलनाडु) द्वारा निर्मित "फ्लेवर्ड आइसक्रीम कसाटा स्लाइस" और "फ्लेवर्ड आइसक्रीम पिस्ता टब" के नमूने लिए हैं। जबकि कटारा हिल्स स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से मशहूर "अमूल आइसक्रीम", लहारपुर सनी इंटरप्राइजेज से "क्वालिटी वाल्स" की आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

More Stories
आबकारी ने तीन अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल सहित चार आरोपियों से अवैध शराब पकड़ी
दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात, हुब्बल्लि-खातीपुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
मोहन सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी