भोपाल.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और भगवान महाकाल से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए करबद्ध प्रार्थना की है। चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए ईश्वर का वरदान हैं, वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के आदर्श पर चलते हुए सम्पूर्ण विश्व में उन्होंने भारत की एक नई पहचान बनाई है।
उनके दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। यह उनके संकल्पों का ही सुफल है, जो भारत आज एक नये शिखर पर प्रतिष्ठित हुआ है। देश उनके महान नेतृत्व में ऐसे ही तीव्रतम गति से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ता रहे, यही शुभेच्छा। उनके शुभ जन्मदिन पर भगवान महाकाल से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन के लिए करबद्ध प्रार्थना करते हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएं।

More Stories
जमीन अधिग्रहण का नया फॉर्मूला, 50-50 लैंड पूलिंग योजना में आधी विकसित जमीन मिलेगी वापस
महाकाल की नगरी का अनोखा मंदिर, 11 अगस्त को मनाएगा आजादी का पर्व; जानें 1947 की खास गणना
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने बच्चों के साथ बैठकर देखी पढ़ाई, शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता पर दिए सुझाव