मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पीपल, सप्तपर्णी और जामुन के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर की 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कलावती शर्मा, उनके 4 वर्षीय पोते अच्युत तथा 10 वर्षीय चंद्रेश के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सप्तपर्णी, पीपल और जामुन के पौधे लगाए। श्रीमती शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा, श्रीमती ऋतु शर्मा और अक्षय शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ दिलीप साहू ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। नंदकिशोर साहू तथा आशीष शर्मा साथ थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने बालक अच्युत के पौधा लगाने के उत्साह को देख "थैंक्यू अच्युत" कह कर दुलारा। मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में बालक अच्युत और चंद्रेश की पौधा लगाने में सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बालकों ने पूरे मनोयोग से पौधे लगाने के साथ मिट्टी डालने तथा पौधे को पानी देने का काम भी स्वयं ही किया है। प्रदेश में पौध-रोपण की मुहिम जन-आंदोलन बन रही है। बच्चों तथा नई पीढ़ी में धरती को बचाने और पर्यावरण-संरक्षण केलिए आ रही संवदेनशीलता का प्रदेश सहित देश-दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

More Stories
सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत उज्जैन शहर में निरंतर किए जा रहे हैं विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश के सबसे ऊंचे स्थान पर सेब के बागान, पचमढ़ी में गर्म जलवायु में तोड़ा ठंडे इलाके का मिथक
किसानों को खरीफ की तैयारी के लिए कृषि विभाग युद्ध-स्तर पर कर रहा कार्य: कृषि मंत्री कंषाना