श्योपुर
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आवदा थाना इलाके के भोजका गांव के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम खत्म करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 6 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
सत्य निकेतन हादसे में कटनी के छात्र की मौत, दिल्ली में B.Com की पढ़ाई कर रहा था मृतक
भोपाल में मेयर की कार में आग लगाने की कोशिश! नाराज कर्मचारी ने छत पर जलाए कागज, मचा हड़कंप
इंटर्न डॉक्टरों का भोपाल में पैदल मार्च, स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग