जावरा
मूसलधार बारिश के दौरान रतलाम जिले के जावरा नगर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात जावरा नगर के बजाजा खाना क्षेत्र में स्थित प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की सराफा दुकान में घुसे और तीन से चार किलो सोने व तीन से पांच क्विंटल चांदी के जेवर चुराकर ले गए। चोरों का पता नहीं चला है। पुलिस के आला अधिकारी व जवान चोरों का पता लगाने में जुटे हुए है।
जावरा नगर स्थित व्यस्त बाजार घंटाघर में स्थित पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर बजाज खाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी प्रकाश कोठारी की कोठारी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। चोर दुकान के पीछे कमालीपुरा के रास्ते दुकान के पीछे वाले हिस्से में पहुंचे तथ छत के रास्ते पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे। चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी निकालकर ले गए।

More Stories
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस
श्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
Raksha Bandhan Special: डाक विभाग की खास किट से बहनों का प्यार पहुंचेगा भाइयों तक, जानिए क्या है इस राखी गिफ्ट की खासियत