भोपाल
शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर से भोपाल वापस आते वक्त अचानक से देवास जिले के एक रिसोर्ट में रूक गए। इस रिसोर्ट से रवाना होने के बाद अचानक से राजनीतिक गलियारों में हाटपीपल्या सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई। दरअसल इस रिपोर्ट के संचालक नरेंद्र सिंह राजपूत हाटपीपल्या से दावेदारी कर रहे हैं। वे देवास जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।
राजपूत भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। वे हाटपीपल्या सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अचानक से उनके बीआर रिसोर्ट में रूकने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां पर आए और उन्होंने नरेंद्र सिंह राजपूत के बेटे जयंत सिंह और रजतपाल सिंह से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र सिंह से भी फोन पर लंबी बात की। इस दौरान यहां पर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और एसपी संपत उपाध्याय भी मौजूद थे।

More Stories
‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा
15 करोड़ का ऑफर और UBT में बड़ी टूट! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दी बाजी?