माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के दीक्षांत समारोह एवं
नव-निर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल
भोपाल
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ आज भोपाल पहुँचे। उप-राष्ट्रपति धनखड़ भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह एवं नव-निर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विमानतल पर जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया। विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने की अंतर्राज्यीय वन्यजीव मांस तस्कर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज
ग्वालियर में 95 हजार उपभोक्ताओं पर बड़ा असर! गैस बुकिंग बंद होने की तैयारी, जानें वजह
भोपाल को मिलेगा 35.611 किमी लंबा वेस्टर्न बायपास, लेकिन कटेंगे 3200 बड़े पेड़