इंदौर
शहर की बहुप्रतिक्षित मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर के अंत में होगा। वहीं मेट्रो ट्रेन को इंदौर के पास औद्योगिक शहर पीथमपुर और धार्मिक शहर उज्जैन तक चलाए जाने की पहल हो चुकी है। यह बात इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को दी।
सासंद लालवानी ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इसका ट्रायल रन 26 से 30 सितंबर के बीच कराया जाएगा। मेट्रो ट्रेन इंदौर शहर और इंदौरवासियों के लिए बड़ी सौगात है।
इंदौर से पीथमपुर और उज्जैन तक चलेगी
उन्होंने बताया कि मेट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन और इंदौर से महू होते हुए पीथमपुर तक चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मेट्रो को आगामी सिंहस्थ को देखते हुए मेट्रो ट्रेन को इंदौर से उज्जैन तक चलाने की मांग की थी। इसमें करोड़ों वाहन और लोग उज्जैन आएंगे। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के साथ ही आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो को उज्जैन तक बढ़ाना चाहिए।

More Stories
भोपाल में ई-बस कर्मचारियों को सुरक्षित ड्राइविंग और यात्री व्यवहार का प्रशिक्षण, महिलाओं-बुजुर्गों की सहायता पर जोर
फेसलेस रजिस्ट्री का नया नियम लागू, अब नहीं अटकेगा रजिस्ट्री का काम; जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा
इंदौर को गंदे पानी से मिलेगी राहत, ₹1214 करोड़ की सीवरेज परियोजना को मिली रफ्तार