भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सर विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। देश में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को हुआ था। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्ट्री, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई विशिष्ट उपलब्धियाँ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अथक प्रयास से ही संभव हो पाईं।

More Stories
इंदौर में जनगणना को लेकर आज से प्रशिक्षण शुरू, टीम जल्द आपके घर पर देगी दस्तक
शौर्य संकल्प योजना’ पर लगी कैबिनेट की मुहर, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए तैयार करेगी योजना
सच्चा वादा पक्का काम… हमने जो कहा, पूरा करके दिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव