भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक " 74 वर्ष बाद" का विमोचन किया। इस दौरान अमय खुरासिया की बेटी और पुस्तक की सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमय खुरासिया और सह-लेखिका अमयसी कीर्ति को बधाई दी। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई है।
यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की वर्तमान दौर में उपयोगिता पर आधारित है। खुरासिया ने कोच के रूप में गीता और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का प्रयोग क्रिकेट टीम की रणनीति बनाने में किया। इसके फलस्वरूप केरल राज्य की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 74 वर्ष में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। दिलीप ट्रॉफी जैसे देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार केरल के छह खिलाड़ी एक साथ चुने गए। इस पुस्तक के संदर्भ में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, संजय बांगर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिलीप मेंडिस और बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले सहित केरल निवासी अभिनेता मोहनलाल ने भी अपना अभिमत व्यक्त किया हैं।

More Stories
हत्या के मामले में 5 साल से फरार आरोपी इटारसी से गिरफ्तार, रीठी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दबोचा, चरसलाल की हत्या कर फरार हो गया था आरोपी
बरही पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अलग अलग ठिकानों में दबिश, 34 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
स्कूल वैन से गिरकर मासूम छात्र की मौत, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, निजी स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवाल