मंडला
मंडला विधायक देवसिंह सैय्याम एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उनका स्कॉर्पियो वाहन मंडला में घंसौर रोड पर ग्राम जरगा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के वक्त वाहन में विधायक सैय्याम के साथ उनका गनमैन और ड्राइवर भी थे। सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के बाद सैय्याम अन्य वाहन से मंडला पहुंचे। महाराजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ