भोपाल
लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम में संचालित समस्त लोक सेवा केन्द्रों में प्रति आवेदन के लिए ली जा रही प्रोसेसिंग शुल्क राशि 40 रूपये को घटाकर 20 रूपये कर दिया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रोसेसिंग शुल्क 20 रूपये में से 15 रूपये लोक सेवा केन्द्र संचालक को और 5 रूपये जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी को दिए जायेंगे। यह आदेश 20 सितम्बर, 2023 से प्रभावशील होगा।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ