भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलपत्र, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुरीमा गुर्जर ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया। सुगुर्जर ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में कराटे में स्वर्ण तथा रजत पदक प्राप्त किए। सुगुर्जर ट्रैफिक पुलिस थाना भोपाल में पदस्थ हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ हर्ष जाट, दिनेश वर्मा और रेहटी के पवन शर्मा ने अपने जन्म दिवस पर पौधे लगाए। ग्वालियर, बैतूल और रेहटी के जन-प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत
जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट