दतिया
दतिया में खूनी संघर्ष में 5 लोगों की मौत हो गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच हुई गोलीबारी हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि खेत में मवेशी जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत हुई। घायल ज्ञान सिंह पाल ने बताया कि मवेशियों को भगाने को लेकर दांगी समाज से विवाद हुआ था। अचानक गोलीबारी होने लगी। ज्ञान को पैर में गोली लगी है। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे हैं। सूचना के बाद बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
घटना दतिया जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सिविल लाइन थाना इलाके के रेडा गांव मे घटित हुई। यह गांव दतिया से इंदरगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। गांव में ज्यादातर दांगी और पाल समाज के लोग बहुतायत में इस गांव में रहते हैं। इन दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए आज गांव में दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी, जिसमे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पंचों के समझाने के बावजूद विवाद बढ़ता गया और हिंसक हो गया।
ताबड़तोड़ डंडे,लाठियां और गोलियां चलने लगी। भगदड़ मच गई। बताया गया कि इस मे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें तीन दांगी समाज के है और दो अन्य समाज के। इस खूनी घटना के बाद पूरे जिले में तनाव और दशहत का माहौल है। घटना के बाद आसपास के जिलों का भी फोर्स मौके पर भेजा गया है।

More Stories
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
ग्राम हांफा में मनाया जाएगा भगवान श्री नृसिंह देव जी का प्रगटोत्सव”