भोपाल
सितंबर में बारिश ने राहत दी है। 12 दिन में पूरे सितंबर के कोटे का 65% पानी गिर गया है। सितंबर में बारिश का कोटा 6.22 इंच है और अब तक 4 इंच पानी गिर चुका है। 15 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। उम्मीद है कि सितंबर में कोटे से ज्यादा बारिश हो जाएगी।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 13 और 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा। यही आने वाले दिनों में बारिश कराएगा।
24 घंटे में प्रदेश में उमरिया में सबसे ज्यादा ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई है। 8 अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार हैं। भोपाल में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
बारिश का आंकड़ा 30.23 इंच तक पहुंचा
मध्यप्रदेश में 1 जून से 12 सितंबर तक औसत 30.23 इंच पानी गिर चुका है। यह कुल सामान्य बारिश 37.36 इंच से 7.13 इंच कम है। 31 अगस्त तक प्रदेश में 26.06 इंच पानी ही गिरा था। 12 सितंबर तक यह आंकड़ा 30.23 इंच तक पहुंच गया।

More Stories
यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट