रायपुर
पिछले लंबे समय से किसी न किसी कारण से भारतीय रेलवे के द्वारा ट्रेनों को रद्द किए जाने से परेशान यात्रियों को राहत दिलाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन का घेराव करने का फैसला लिया है। यह घेराव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर बिलासपुर रेलवे जोन मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में कांग्रेस के आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए जानकारी दी गई कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ट्रेनों को लेकर एक आंकड़ा प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें पिछले साढ़े तीन सालों में 67000 से भी अधिक ट्रेनों को रद करने की बात कही गई है। ये 67000 ट्रेनों को रद करने वाले आंकड़ो में से लगभग 95 प्रतिशत इसी कोरोनाकाल के दौरान का है, जब पूरे देश में यात्री ट्रेनों का संपूर्ण परिचालन बंद किया गया था।

More Stories
आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर