इंदौर
मप्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में अब करणी सेना भी उतर चुकी है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बातचीत करते हुए कहा कि जो हमारी मांगों को पूरा करेगा करणी सेना उसी का समर्थन करेगी। अन्यथा पिछले चुनाव में हमारा ही नारा था कमल का फूल हमारी भूल।
तीनों राज्यों में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो गया। इस बार हम लोग नहीं चाहते की इस तरह का नारा हम लगाएं। लेकिन अगर यह लोग हमारी मांगे नहीं मानेंगे तो हमारा नारा तैयार है। वहीं I.N.D.I.A गठबंधन पर मकराना बोले की करणी सेना राष्ट्रवादी के साथ।
मप्र में राजपूत समाज के प्रतिशत के आधार पर हमें टिकट मिलें। यहां हमारी मौजूदगी के केवल एक तिहाई ही टिकट मिलते हैं। यानी हमें तीन गुना टिकट चाहिए। जो पार्टी इतनी संख्या में टिकट देगी, हम उसी का साथ देंगे।

More Stories
इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका
झोपड़ी में आग बनी बुजुर्ग की मौत की वजह, लकवे से पीड़ित होने के कारण बाहर नहीं निकल सके
शराब दुकान परिसर में जाम छलकाना पड़ा भारी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; दुकान सील