श्रीनगर
सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध विस्फोटक आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया जिससे एक बड़ा आतंकवादी हमला टल गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को रोड ओपनिंग प्रोसिजर(आरओपी) के दौरान पट्टन के हंजिवेरा इलाके में आईईडी बरामद किया। इसके तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी करने के साथ ही राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट से उड़ा दिया। बाद में राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरओपी राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित करने के लिए हर दिन की जाने वाली कवायद है। सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ और वीवीआईपी) के सैकड़ों वाहन इस राजमार्ग का उपयोग करते हैं।
सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर कहा, ‘‘चिनारवारियर्स और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बारामूला जिले में हांजीवेरा बाला के पायनियर कॉलेज के पास एक आईईडी को बरामद किया और उसे नष्ट करके बड़े आतंकवादी घटना को टाल दिया।”

More Stories
सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला
दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण
आठवें वेतन आयोग के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, EV खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक की लिमिट