कर्नाटक
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जी हां 20 फरवरी की सुबह मशहूर निर्देशक एसके भगवान का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अंतिम सांस बेंगलुरु वाले घर में ली। जानकारी के मुताबिक, उनकी उम्र 89 साल की थी। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, इसके बावजूद वह अब हमारे बीच नहीं रहे।
सीएम बसवराज बोम्मई ने जताया शोक
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर इस पर अपना दुख जाहिर किया। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि "कन्नड़ फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्देशक एसके भगवान की मौत की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें।"

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून