रायपुर
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु द्वितीय चरण की आॅनलाइन काउंसलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 12 से 14 सितंबर 2023 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थी को एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस सायं 5.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

More Stories
आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर