भोपाल.
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, तस्करी एवं खेती के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के परिणामस्वरूप राजगढ़ एवं नीमच जिले में की गई दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में पुलिस ने 21 करोड़ 97 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स एवं अफीम के पौधे) जब्त किए है।
नीमच- 9.76 क्विंटल अवैध अफीम के हरे पौधे जब्त — कीमत लगभग 97 लाख 60 हजार रूपए
जिले की पुलिस चौकी जाट को 11 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रामलुहारिया जाटमें कपास की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा तकनीकी साधनों एवं ड्रोन सर्चिंग के माध्यम से पुष्टि कर कार्रवाई की गई।पुलिस टीम द्वारा मौके से 11,600 नग हरे पौधे (कुल वजन 09 क्विंटल 76 किलोग्राम) अफीम के पौधे जब्त किए गए। कुल बरामद किए गए है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 97 लाख 60 हजार रुपयेहै। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
Gwalior में खौफनाक वारदात, बहन को लेने पहुंचे भाई पर ससुराल में हमला; गला रेता
Mohan Yadav सरकार का बड़ा फैसला: उद्योगों को मिलेगी अनुपयोगी सरकारी जमीन
Bhopal के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में भीषण आग, बुझाने में लगे 10 घंटे