उज्जैन
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दर्शन किए। वे महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के द्वार से माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।
CM सावंत ने कहा, 'बाबा से गोवा के आरोग्य, आयुष और विकास के लिए प्रार्थना की है। 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होने वाले नेशनल गेम्स को सफल बनाने के लिए भी भगवान का आशीर्वाद लिया।'
मंदिर समिति ने CM सावंत को लड्डू प्रसाद, महाकाल की तस्वीर भेंट की। वे माकड़ोन में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। आगर तक यात्रा में साथ चलेंगे।

More Stories
10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म! 14 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट, 7 मई से दूसरी परीक्षा
सीएम बोले: राहुल हल्की भाषा बोल रहे, उन्हें वैश्विक हालात समझने चाहिए, कांग्रेस कर रही है षड्यंत्र
भोपाल नगर निगम घोटाला: अपर आयुक्त सेवतकर को हटाया, लोकायुक्त ने की थी FIR, कमिश्नर ने बजट से पहले वित्त विभाग सौंपा