उज्जैन
चायना डोर से छह साल की बालिका का गला कट गया। बच्ची अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर बैठकर स्कूल से घर जा रही थी। उसी दौरान कोतवाली थाने के समीप गले में चायना डोर उलझ गई थी। गनीमत रही की समय रहते पिता ने वाहन रोक दिया, जिससे गले में हल्की खरोंच लगी है। मोहम्मद गुलशेर निवासी मिल्कीपुरा मंगलवार को अपनी पुत्री साहिबा उम्र 6 वर्ष को संत मीरा स्कूल से दोपहिया वाहन पर आगे की ओर बैठाकर घर जा रहे थे। कोतवाली थाने के समीप आगे बैठी साहिबा के गले में चायना डोर फंस गई। जिस पर वह तेजी से चिल्लाई तो उसके पिता ने वाहन रोक दिया। चायना डोर के कारण बालिका के गले में खरोंच आ गई थी।
पिता गुलशेर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। समय पर वाहन रोकने से बालिका के साथ गंभीर हादसा नहीं हुआ है। पिता बोले बच्चों को आगे ना बैठाएंबच्ची के पिता गुलशेर ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह बालिका को बाइक पर आगे की ओर बैठाकर घर जा रहे थे। कोतवाली थाने के समीप मोहन टाकिज रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान बालिका के गले में चायना डोर फंस गई थी। जिस पर वह चिल्लाई थी। भीड़ भरा क्षेत्र होने से वाहन की गति काफी धीमी थी।

More Stories
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, 13 टावर की जगह पहले बनेंगे दो भवन