बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ का टीजर रिलीज हो गया है। हीरामंडी के टीजर की शुरूआत मनीषा कोइराला से होती है, जो पूरी तरह सजी-धजी हैं और पारंपरिक आउटफिट में शाही दिख रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख पोस्टर में काफी स्टनिंग लग रही हैं। हीरमंडी के टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और समय, एक और युग, एक और जादुई दुनिया जिसका हम हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते…यहां #हीरामंडी की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है…जल्द आ रहा है! मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा , शर्मिन सहगल और संजीदा शेख द्वारा निभाए गए किरदारों का शानदार लुक सामने आया है । संजय लीला भंसाली हीरामंडी के साथ अपनी वेब सीरीज की शुरूआत कर रहे हैं। टीजर वीडियो की शुरूआत मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और सोनाक्षी सिन्हा के क्लोज शॉट से होती है। सभी एक्ट्रेसेस ब्लिंग करती शाही ड्रेसेस में नजर आ रही हैं।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून