रायपुर
विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रधान उपदेष्टा संत श्री नाम देव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर वृहत फलदार वृक्षारोपण कार्य किया। गया और पर्यावरण सुधार एवं जीवन शक्ति में वृद्धि करने के संकल्प को पूर्ण किया।
इस अवसर पर विहंगम योग के तत्वज्ञान सेवा सत्संग साधना की क्रियात्मक स्वरूप की प्राप्ति पर वृहत चर्चा की गई। संत श्री नाम देव जी महाराज द्वारा विश्व भर में जन जागरण आध्यात्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण पर किए जा रहे। शुभ कार्यों को अवगत कराते हुए पर्यावरण एवं विहंगम योग के विज्ञान का संदेश दिया गया एवं इस पुनीत कार्य को करते हुए ग्रामीण महिला एवं पुरुषो को वस्त्र भेट कर संत समाज द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महर्षि सदगुरु सदाफल देव आश्रम के व्यवस्थापक श्री प्रेम प्रकाश मिश्रा, सत्येंद्र स्ववेर्दी, योगेश्वरानंद नेताम, आरएन साहू, जी आर साहू, सुधीर सपहा, मुकेश सोनी,नंद कुमार, गोवर्धन, विमल,सरपंच श्रीमती शशिकला सिन्हा, पंच हेमलाल साहू,गिरवर पाल, राधिका ठाकुर, गीता पटेल, मोहन साहू,सुनीता, लता साहू, शांति तिवारी, भारती धीवर, कुंती फरीकर, सरस्वती साहू, एवं ग्राम प्रमुखों पंचों वरिष्ठ नागरिकों का विशेष उपस्तिथि रही।

More Stories
Chhattisgarh Weather: अगले 7 दिन झमाझम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
₹12 हजार कमाने वाले के खाते में ₹165 करोड़ का लेनदेन, CBI ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप