भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण किया। आज वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों चंद्रहास शुक्ला, रामभुवन सिंह कुशवाहा, हरि मोहन मोदी, वीरेन्द्र सिन्हा, पुरुषोत्तम सोडानी, प्रेम नारायण प्रेमी, दिनेश शर्मा आदि ने भी पौधे लगाए। पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ एसओएस बालग्राम, भोपाल में रहने वाली बालिका सुअपर्णा साहू ने भी पौध-रोपण किया। सुअपर्णा का चयन नीट 2023 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिये हुआ है।
पौध-रोपण में आज अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधे लगाए। आज नीम, करंज, मौलऔर गुलमोहर के पौधे लगाए गए।

More Stories
₹2.75 करोड़ बैनर और आयोजनों पर खर्च करने के बजाय कॉलेजों की हालत सुधारने में लगाए सरकार साथ ही छात्रों को प्रमाण पत्र की नहीं बल्कि संस्थान से बहार निकलने के बाद रोजगार की जरूरत है.
एशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
प्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए 24 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति