चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि फाजिल्का में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) की टीम ने यह गिरफ्तारी की, जो बीते 45 दिनों में 147 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर चुकी है।
यादव ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ”सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके तहत फाजिल्का में एसएसओसी ने 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।”
यादव के अनुसार, यह बरामदगी भूसे से एक भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मामले में स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

More Stories
सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला
दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण
आठवें वेतन आयोग के बीच सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, EV खरीदने के लिए 20 लाख रुपये तक की लिमिट