September 19, 2026

घट यात्रा के साथ शुरू हुआ पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम….

जैन रेजीमेंट द्वारा दी गई सलामी…..

जगह जगह उतारी गई मुनि श्री की आरती

 टीकमगढ़

 नगर में आज से बहेगी धर्म की धारा शहर के नंदीश्वर कॉलोनी में त्रिकाल चौबीसी मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में शुक्रवार से पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ आज घट यात्रा के साथ शुरू  किया गया। 17 से 23 फरवरी तक आयोजित पंचकल्याणक समारोह मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा।  नंदीश्वर कॉलोनी से यात्रा प्रारंभ होकर पंचकल्याणक स्थल ढोंगा मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर मुनिश्री की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया…..

घट यात्रा नंदीश्वर कॉलोनी से डोंगा मैदान पहुंची जैन रेजिमेंट के युवाओं ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर परेड की सलामी दी। इस मौके पर पंचकल्याणक स्थल पर गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में भगवान के माता-पिता सहित कुबेर, इंद्रा – इंद्राणी बनाए गए पात्रों की जोरदार अगवानी की गई। त्रिकाल चौबीसी पंचकल्याणक महोत्स के अवसर पर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है ढोगा के विशाल मैदान मैं पंचकल्याणक की धूम बनी हुई है पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष लुइस चौधरी ने बताया कि सुधा सागर महाराज जी के सानिध्य में पंचकल्याणक का आयोजन आज घट यात्रा के साथ ही प्रारंभ हो गया है….