August 13, 2026

प्रदेश प्रभारी यादव कसडोल, बलौदाबाजार व भाटापारा के कांग्रेसजनों से करेंगे मुलाकात

रायपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव आज सुबह रायपुर से पलारी, जिला बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पलारी पहुंचकर एवं कसडोल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

दोपहर 12 बजे पलारी से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस बलौदाबाजार पहुंचकर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2:30 बजे बलौदाबाजार से भाटापारा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे भाटापारा पहुंचकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।