नई दिल्ली
देश के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना 100वां दिन पूरा किया। उनके कार्यकाल में शीर्ष अदालत ने 14,209 मामलों का निस्तारण किया। सुप्रीम कोर्ट में आठ तथा हाईकोर्ट में 35 जजों की नियुक्तियां हुईं। इसके अलावा चार हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियां भी हुई।
वहीं शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गई। विशेष रूप से, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक-सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (ई-एससीआर) परियोजना शुरू की, जिसके द्वारा शीर्ष अदालत के 34,000 निर्णय मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध हो गए। जस्टिस चंद्रचूड़ को 9 नवंबर 2022 को देश का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में लगभग 70,000 मामले लंबित हैं।

More Stories
‘हिंदुत्व से जुड़ रहीं बेटियां ही निशाने पर क्यों?’ कंगना रनौत का नया बयान, धर्म परिवर्तन पर उठाए सवाल
हेट स्पीच केस में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR की मांग खारिज
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी