भोपाल
प्रदेश के सभी जिलों में 9 सितंबर को उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। लोक अदालत के आयोजन के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने जानकारी दी है।
लोक अदालत में राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, आटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइन्स और रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। साथ ही जिलों के स्तर पर भी प्रकरणों पर आपसी विचार-विमर्श से निराकरण किया जाने के प्रयास किये जायेंगे। लोक अदालत के संबंध में अन्य जानकारी 76, अरेरा हिल्स भोपाल स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली
जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर में इंजीनियरिंग का कमाल: 23 मीटर ऊंचाई पर 400 टन का स्टील गर्डर लॉन्च, 12 घंटे में पूरा हुआ काम