नई दिल्ली
पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्तों की सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर देशभर के इस्कॉन मंदिरों में ठाकुर जी की मंगला और तुलसी आरती शुरू हो गई है। लोग भगवान का जन्मोत्सव मनाने के लिए बाजारों में खरीददारी कर रहे हैं।
देश के कोने-कोने से जन्माष्टमी मनाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। गुरुवार (7 सितंबर) को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भक्त जन्माष्टमी के रंग में सराबोर नजर आए। यहां भक्त खुशी में ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिड़ला मंदिर को फूलों से सजाया गया
इसी तरह राजधानी दिल्ली के मशहूर बिड़ला मंदिर को जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों से सजाया गया है। मंदिर में कृष्ण भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ रही है। आज रात ठीक 12 भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

More Stories
8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साझा किया बड़ा अपडेट, बताया पूरा प्लान
त्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जार,10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास
जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक