मुंबई। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने अपने फैंस के लिए दो खास वीडियो पोस्ट किए। एक्ट्रेस ने दो बेहद लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर अपने डांस के जलवे दिखाए। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहली वीडियो में त्रिशा कर मधु पवन सिंह के हिट गाने राजा जी पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने गाने के बीट के मुताबिक अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन को बखूबी पेश किया। वीडियो में उनका आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है।
बता दें कि गाने राजा जी को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है और बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। दूसरे वीडियो में त्रिशा कर मधु नीलम गिरी के गाने राजा जी खून कईद पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनका डांस स्टाइल थोड़ा अलग है। पहले वह कुर्सी पर बैठे-बैठे गाने के बोल पर एक्सप्रेशन देती है और बैठे-बैठे डांस करती है।
वीडियो के आखिर में वह गाने के रिदम पर अपने डांस मूव्स दिखाती है। वीडियो में उनके अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि राजा जी खून कईद गाने को शिल्पी राज ने गाया है और इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्य शर्मा का है। त्रिशा के ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।

More Stories
सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी
सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुलिसवाले के रोल में दिखा नया अंदाज
किशोर कुमार की जिंदगी: चार शादियां, फिर भी अकेलापन और पेड़ों से बातचीत