अयोध्या। दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्याधाम में सरयू आरती का पिछले साल बना रिकॉर्ड टूट गया। इस बार सरयू तट पर 2100 मातृ शक्तियों ने संस्कृत के विद्यार्थी एवं वंचित समाज के लोगों के साथ मां सरयू की आरती की। यह अलौकिक नजारा दर्शनीय था। मोक्षदायिनी मां सरयू की गत वर्ष 1151 लोगों ने सामूहिक रूप से सरयू की आरती कर वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोडक़र 2100 का आंकड़ा पर करने का लक्ष्य रखा गया था। सरयू आरती के दौरान वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली टीम के सदस्य ड्रोन कैमरे के साथ मुस्तैद थे। सरयू तट पर आरती का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से वशिष्ठ फाउंडेशन ने किया था। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध सिंह, नगर निगम के अधिकारी, धर्मगुरु एवं संभ्रांत जन्म मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर भी पहुंचे।
18 अक्टूबर की धनतेरस की शाम छह बजे आयोजित इस भव्य इस आयोजन में वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी तिवारी कि अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से आरती स्थल को 11 जोन में विभाजित किया गया था। नयाघाट से लक्ष्मण घाट की ओर विस्तारित आरती स्थल के प्रत्येक जोन में 200 प्रतिभागियों को खड़े होकर आरती करने की व्यवस्था की गई थी।

More Stories
दुबई में छाया यूपी का दशहरी-लंगड़ा आम, समुद्री मार्ग से पहुंची 12.5 टन की पहली खेप
देश में गहराया भूजल संकट! पंजाब-हरियाणा में तेजी से खत्म हो रहा ग्राउंडवाटर, आंध्र-गुजरात बने मिसाल
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी से बिहार और गुजरात तक बारिश का अलर्ट, 24 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी