मुंबई। वर्ष 2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुये बताया कि ‘दे दे प्यार दे-2’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज़ होगी। फिल्म को दिवाली वीकेंड के आसपास रिलीज़ किया जा रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर साबित होगी।
इसके पहले फिल्म ‘दे दे प्यार दे-1’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अनोखी कैमिस्ट्री, तब्बू की शानदार परफॉर्मेंस और हल्की-फुल्की कॉमेडी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। अब सीक्वल में वही रोमांस और ह्यूमर का तडक़ा नए अंदाज में पेश किया गया है। अजय देवगन लीड रोल में एक रोमांटिक लेकिन फैमिली-ओरिएंटेड किरदार निभाते नजर आएंगे। जबकि रकुल प्रीत सिंह उनकी फीमेल लीड होंगी। सीक्वल में आर. माधवन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे, जिनके किरदार की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वह लव ट्रायंगल का हिस्सा हो सकते हैं। तब्बू की वापसी की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

More Stories
बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनाम ‘पेड्डी’, प्रोड्यूसर का रिएक्शन वायरल
नागिन 7 में बड़ी गलती: लाइव एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन, मचा बवाल
विजय का पुराना वीडियो फिर चर्चा में: चर्च यात्रा और राजनीति से कनेक्शन