February 20, 2026

वीजा नियमों में बदलाव, लंदन आना है तो पास करनी होगी नई परीक्षा

लंदन। ब्रिटेन (यूके) सरकार ने अपने वीजा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। जिन्हें लंदन घूमने का अपना सपना पूरा करना है उन्हें पहले एक कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद ही उन्हें ब्रिटेन का वीजा मिल सकेगा। ब्रिटिन सरकार ने बढ़ती इमिग्रेशन को रोकने के लिए वीजा नियम सख्त कर दिए हैं। नए नियमों को तहत अब स्किल्ड वीजा आवेदकों को अंग्रेजी भाषा का एक नया टेस्ट पास करना होगा। ये नियम भारत समेत सभी देशों के लोगों पर लागू होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार नए नियमों को लेकर ब्रिटेन के होम ऑफिस का कहना है कि इससे यूके आने वाले लोग यहां की जिंदगी में आसानी से घुल-मिल सकेंगे। होम सेक्रेटरी शबाना महमूद ने कहा कि हमारा देश हमेशा योगदान देने वालों का स्वागत करता है, लेकिन बिना भाषा सीखे आना ठीक नहीं। बिना इंग्लिश जाने लोग देश की जिंदगी में हिस्सा नहीं ले पाते। नये नियमों के अनुसार यदि ब्रिटेन आना है तो अंग्रेजी भाषा अच्छी तरह से भाषा सीखनी होगी और निर्धारित बी2 लेवल का टेस्ट पास करना होगा।

रिपोर्टस के अनुसार 8 जनवरी 2026 से स्किल्ड और स्टूडेंट वीजा एप्लीकेंट के लिए ‘सिक्योर इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट’ पास करना अनिवार्य होगा। ये टेस्ट होम ऑफिस-अपू्रव्ड प्रोवाइडर से होगा और वीजा प्रोसेस में वेरिफाई किया जाएगा। अब आवेदन करने वाले आवेदकों को अंग्रेजी पर बोलना, सुनना, पढऩा और लिखना आना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए अब 12वीं क्लास के बराबर यानी बी2 लेवल का टेस्ट वीजा आवेदकों को पास करना अनिवार्य होगा। बता दें कि इन बदलावों में ग्रेजुएट रूट वीजा पर सैकड़ों भारतीय स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। स्टडीज के बाद जॉब ढूंढने का समय 2 साल से घटाकर 18 महीने कर दिया गया है, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। लेकिन पीएचडी ग्रेजुएट्स को 3 साल की छूट मिलेगी।