इस्लामाबाद। पुलिस के सुरक्षा बलों को निशाना कर पेशावर में हुए आतंकी हमले में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। इसमें अधिकांश कानून प्रर्वतन अधिकारी शामिल हैं। ये धमाका उस समय हुआ जब सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर सडक़ पर एक उपकरण लगाया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में लगे हुए हैं और साक्ष्य इक_े किए जा रहे हैं। यह पाकिस्तान में हाल ही में हुआ अकेला धमाका नहीं है। पुलिस अधिकारी मियां सईद ने बताया कि यह विस्फोट विशेष रूप से पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस विस्फोटक उपकरण का उपयोग किया गया था वह पुलिस वैन के रास्ते में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि घायल हुए अधिकारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बम विस्फोट के बाद तुरंत बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
बता दें कि इससे पहले 30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉप्र्स हेडक्वार्टर के पास की एक सडक़ पर भी शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। उस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हो गए थे।पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बनाने वाली ये घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

More Stories
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को उम्रकैद, देश में लगाया था मार्शल लॉ
पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का अमेरिका दौरा, ट्रंप के साथ बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में भाग लेंगे
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत