हनोई। वियतनाम में बुआलोई तूफान ने भारी तबाही मचाई। इसकी चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है, जबकि कई लोग लापता बता जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 46 लोग घायल हैं। उत्तरी वियतनाम के निन्ह बिन्ह प्रांत में छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं। पूरे प्रांत में कई मकान ढहने के साथ भारी नुकसान हुआ है।
रिपोटर्स के मुताबिक वियतनाम के प्रांतीय कृषि एवं पर्यावरण विभाग के हवाले से बताया गया है कि करीब 30 बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कई पेड़ और चावल के खेत तबाह हो गए। क्वांग त्रि और जिया लाई प्रांतों में 17 लोग लापता हैं। ह्यू शहर और थान होआ प्रांत में बाढ़ और पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सेंट्रल हा तिन्ह प्रांत में स्थित एक ताप विद्युत संयंत्र की कोयला भंडारण की छत ढह गई।
बता दें टाइफून रागासा के बाद अब बुआलोई तूफान ने इस साल कहर बरसाया है। ऐसे में बुआलोई वियतनाम को प्रभावित करने वाला दसवां टाइफून बन सकता है। महीने की शुरुआत में टाइफून रागासा ने वियतनाम में दस्तक दी थी। देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कई तटीय इलाकों में जहाजों के समुद्र में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा खड़ी ढलानों पर भूस्खलन की संभावना भी जताई गई है।

More Stories
Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित
10 दिनों से ‘लॉकडाउन’ में इस्लामाबाद, पाकिस्तान की पब्लिक बोली – आवाम बददुआ देती है