नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार सुबह बम की धमकी से हडक़ंप मच गया। फ्लाइट (संख्या 6 ई 762) में करीब 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सूचना मिलते ही ऐहतियातन दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल (फुल इमरजेंसी) घोषित कर दिया गया। विमान और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब धमकी के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, यह उड़ान एयरबस ए321 नियो विमान से संचालित हो रही थी। जानकारी अनुसार, विमान को सुबह लगभग 7.53 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इस संबंध में इंडिगो इंडिगो एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली की उड़ान (संख्या 6 ई 762) में सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिली। स्थापित प्रोटोकॉल के तहत तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और विमान को परिचालन की मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच की गई।
आपात स्थिति में क्या हुआ?
जैसे ही धमकी की खबर मिली, एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रनवे, ग्राउंड स्टाफ, सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सहित सभी को अलर्ट कर दिया गया। विमान लैंड होते ही यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वॉड ने विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू की। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब धमकी के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच में जुटी हैं।

More Stories
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! 7 और 10 अगस्त को होगी अहम बैठक, कर्मचारी-पेंशनर्स आवेदन की डेडलाइन नोट करें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, नए कानून को कैबिनेट की मंजूरी
धर्मेन्द्र प्रधान पर फैसला तय? कैबिनेट बैठक से पहले पीएम मोदी के बड़े संकेत, डैमेज कंट्रोल में सरकार