हैदराबाद। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार ट्रॉफी जीत ली। ये इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी जीत थी। फाइनल मैच 146 रनों का बचाव करने में पाकिस्तान असफल रहा, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अकेले 3.5 ओवर में 50 रन लुटा दिए। रऊफ की कमजोर गेंदबाजी की पाकिस्तान में कड़ी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि उसके भीतर अच्छे प्रदर्शन का जज्बा नहीं है।
पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने फाइनल में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। वे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ कमजोर गेंदबाजी के लिये रन मशीन गेंदबाज कहने से नहीं हिचकिचाये। अकरम ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा कि दुर्भाग्य से, वह एक गेंदबाज के तौर पर रन मशीन हैं, खासकर भारत के खिलाफ। मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा, बल्कि पूरा पाकिस्तान उनकी आलोचना कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वह लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेलते, वह नहीं सुधरेंगे। उन्होंने कहा कि लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के अनुभव की कमी ने अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा पैदा नहीं किया है। उनको अपनी गेंद पर नियंत्रण नहीं है। क्योंकि वह लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेलत। बता दें कि हारिस रऊफ ने अब तक केवल एक ही टेस्ट मैच खेला है, जबकि वन डे क्रिकेट में 50 और टी-20 आई में 94 मैच में खेले हैं।
एशिया कप-फाइनल मैच का रिजल्ट
एशिया कप-2025 के फाइनल मैच की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान के 147 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमें तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इसी तरह से शिवम दुबे ने 22 गेंद पर 33 रन और संजू सैमसन ने 21 गेंदों में 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 146 रनों पर समेट दिया। जिसमें साहिबजादा फरहान ने 57 रन और फखर जमान ने 46 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि बुमराह, वरुण और अक्षर को 2-2 विकेट मिले।

More Stories
संजू सैमसन ही नहीं, ये खिलाड़ी भी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का असली हकदार, डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा
मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC का बड़ा कदम
IPL 2026 शेड्यूल हुआ जारी, पहले मैच में RCB से बेंगलुरु में भिड़ेगी SRH, जानें पूरी डिटेल