इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह जब इंदौर के प्राणी संग्रहालय पहुंचे, तो उनमें पक्षियों के प्रति अलग ही लगाव देखने को मिला। उन्होंने वन्य प्राणियों को देखा और आकर्षक रंग-बिरंगे पक्षियों के साथ आत्मीय दुलार भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पशु-पक्षी केवल चिडय़िाघरों की शोभा नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरणीय तंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं। इनके प्रति संवेदनशील होना हर नागरिक का कत्र्तव्य है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पक्षियों और जानवरों के प्रति प्रेम और करुणा का व्यवहार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय संवेदनशीलता ही प्रकृति और समाज के बीच संतुलन बनाए रख सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश वन्य जीव संपदा के दृष्टिकोण से लगातार समृद्ध हो रहा है। श्योपुर जिले के कूनो में चीतों के आने के बाद इंदौर के प्राणी संग्रहालय में शिमोगा के जू से दो जोड़ी बायसन का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों के साथ जुड़ाव हमें प्रकृति के और करीब लाता है। उनका संरक्षण और संवर्धन समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों को मध्यप्रदेश का वातावरण अनुकूल लग रहा है, जिससे वे अपना वंश बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि टाइगर ब्रीडिंग एवं एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर के जू को शिमोगा के जू से रुद्र, तुलसी, कल्कि और ताप्ती नाम के 4 जंगली भैंसे बायसन प्राप्त हुए हैं। इसके बदले इंदौर ने शिमोगा जू को एक टाइगर दिया है। बायसन के साथ ही इंदौर को शुतुरमुर्ग के दो जोड़े भी मिले हैं। इंदौर जू के परिवार में 8 एग्ज़ॉटिक एनिमल हाल ही में जुड़े हैं। यह न केवल इंदौर शहर के लिए बल्कि प्रदेशवासियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही सेंट्रल इंडिया का सबसे आकर्षक एक्वेरियम यहां स्थापित किया जाएगा।
ये उपस्थित थे
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, विधायक- रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा एवं प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉ. उत्तम यादव उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ भव्य होलिका दहन, गौ-काष्ठ का हुआ उपयोग
Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल
9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो देख चकराया पुलिस का माथा