बीपीएफ 40 में से 19 सीटों पर आगे, कांग्रेस का नहीं खुला खाता
बोडोलैंड। असम में हुए निकाय चुनाव में भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को झटका लगा है। करीब पांच साल बाद बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट(बीपीएफ) ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की ओर बढ़ती नजर आ रही है। शुरुआती नतीजों में बीपीएफ ने 40 में से 19 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि बहुमत के लिए 21 सीटों की जरुरत है। बीपीएफ 19 सीटों पर आगे है। भाजपा सिर्फ 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं यूपीपीएल आठ पर सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुला है।
बता दें इस चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव लड़ी थी। मतदान 22 सितंबर को हुआ था। इस चुनाव में 316 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी नेता ने संकेत दिए हैं कि पार्टी बीपीएफ को समर्थन देकर परिषद में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजों का इंतजार है। यह साफ है कि जनादेश बिखरा हुआ है। मुख्यमंत्री सरमा ने चुनाव प्रचार में कई दिन तक जोरदार कैंपेन किया था।
2020 के चुनाव में बीपीएफ 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन भाजपा और यूपीपीएल ने गठबंधन कर परिषद में सरकार बना ली थी। भाजपा 2020 में 24 सीटों पर चुनाव लडक़र 9 सीटें जीती थीं, इस बार 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। यूपीपीएल वर्तमान में परिषद पर काबिज क्षेत्रीय दल है, इस बार 8 सीटों पर आगे। कांग्रेस 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद इस बार पूरी तरह साफ है। बता दें बीपीएफ 2006 और 2011 में कांग्रेस सरकार में शामिल थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग हो गई। 2021 विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ा, बाद में एनडीए सरकार को समर्थन कर दिया था।

More Stories
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 1.89x तक हो सकता है, DA होगा 0 से रीसेट, देखें कैलकुलेशन
ट्रंप होते रहे रोकते, भारत ने रूस के साथ मिलकर पलट दिया गेम, 3 साल में ऐसा पहली बार हुआ
8th Pay Commission पर बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने दो अहम नियुक्तियों को दी मंजूरी, अंबिका आनंद होंगी निदेशक