नई दिल्ली। अपने लिये नोबेल पुरस्कार मांग रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनके अपने ही लोग विरोध कर रहे हैं। ट्रंप पिछले कुछ हफ्तों से दुनियाभर में युद्धों को रुकवाने का श्रेय लेते रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत अब तक सात युद्धों को रुकवाया है, इसलिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
एक सर्वे के अनुसार अधिकांश अमेरिकियों का मानना है कि ट्रंप इस प्रतिष्ठित सम्मान के हकदार नहीं हैं। यहां तक कि उनकी अपनी ही पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के आधे से ज्यादा लोग ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिये या नहीं, इस मुद्दे इसी महीने की शुरुआत में वॉशिंगटन पोस्ट-इप्सोस ने अमेरिका में एक सर्वे कराया। सर्वे में पाया गया कि जहाँ कुछ हाई-प्रोफाइल सहयोगी इस बात से सहमत हैं, कि ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। जबकि तीन-चौथाई अमेरिकी इससे सहमत नहीं हैं। आंकड़ों के अनुसार, सर्वे में शामिल सिर्फ 22 प्रतिशत अमेरिकियों ने कहा कि ट्रम्प नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। यहाँ तक कि रिपब्लिकन भी इस सवाल पर बंटे हुए थे। सर्वे में शामिल आधे से भी कम यानी 49प्रतिशत लोगों ने कहा कि ट्रम्प को यह पुरस्कार मिलना चाहिए, जबकि 51 फीसदी ने कहा कि ट्रंप इसके हकदार नहीं हैं और वह डिजर्व नहीं करते।
वाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एकमात्र महत्वपूर्ण सर्वे यह है कि उन्होंने दुनिया भर में दशकों से चल रहे संघर्षों को समाप्त करके हज़ारों लोगों की जिंदगियां बचाई हैं। उन्होंने कहा, दुनिया के किसी भी नेता ने वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए इतना कुछ नहीं किया है, जितना ट्रंप ने किया है। हालाँकि वह नोबेल शांति पुरस्कार के कई गुना ज़्यादा हक़दार हैं, क्योंकि उन्हें लोगों को मारे जाने से ज्यादा उन्हें बचाने की चिंता है। इस बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार तभी जीत सकते हैं जब वे गाजा पर इजरायल और फलस्तीनियों के बीच संघर्ष रोक दें।

More Stories
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस निशाने पर, दो अधिकारियों की मौत
युद्ध के संकेत तेज! खामेनेई की अमेरिका को खुली चेतावनी — ‘समंदर में डुबो देंगे बेड़ा’
$550 अरब की मेगा डील! US-जापान समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान