एक्ट्रेस साहेर ने लिखा-बधाई हो आर्यन, तो एक अच्छे इंसान हो

मुंबई। बालीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस साहेर बंबा ने एक पोस्ट साझा कर आर्यन की तारीफ करते हुये लिखा कि-बधाई हो आर्यन खान। तुम्हारी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव था। अगर दुनिया को पता चल जाए कि तुम वास्तव में कितने अच्छे इंसान हो, तो वो भी तुम्हारे फैन बन जाएंगे। तुम सिर्फ टैलेंटेड नहीं हो, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो, ये जानकर दिल को खुशी और सुकून मिलता है। ये तो बस शुरुआत है। अभी तो तुम्हें आसमान छूना है। तुम यहां लंबे समय तक रहने और उड़ान भरने आए हो। मैं हमेशा तुम्हारी हौंसला अफजाई करूंगी और तालियां बजाऊंगी।

बता दें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली वेब सीरीज है, जो बॉलीवुड की चकाचौंध और रहस्यमयी दुनिया पर आधारित है। इस सीरीज में एक्शन, कॉमेडी और स्टारडम का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। यह सीरीज रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। सीरीज की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। इसमें साहेर बंबा के अलावा लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पहवा, रजत बेदी, मनीष चौधरी, विजयंत कोहली और रोहित गिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

खास बात यह है कि इसमें कई बड़े सितारे भी कैमियो (अतिथि) का रोल किया है, जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान, तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे नाम शामिल हैं।