भोपाल। मोदी सरकार ने आज से आम उपभोक्ताओं की वस्तुओं में जीएसटी की दरों में कटौती की है। प्रदेश की भाजपा सरकार जीएसटी कटौती की जानकारी आम जनता और व्यापारियों तक पहुंचने के लिये जोरशोर से प्रचार कर रही है। इसीके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के चौक बाजार में पहुंचे और व्यापारियों को जीएसटी में हुए संशोधन से होने वाले फायदे बताए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से संवाद भी किया। साथ ही लखेरापुरा की सत्यम फेब्रिक्स से खादी के कुर्ता-पायजामा भी खरीदे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर कफ्र्यूवाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भवानी मंदिर सोमवारा से जीएसटी दरों में कटौती के प्रचार अभियान की शुरूआत की। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से भी बात की। दुकानदारों और आमजनों ने जीएसटी प्रचार अभियान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती होने से आमजन को क्या-क्या फायदा मिलेगा।
व्यापारियों और ग्राहकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में खरीददारी करने आए ग्राहकों और व्यापारियों से जीएसटी कटौती को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापारियों को जीएसटी नई दरों और नियमों की प्रतियां भी वितरीत कीं। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दी और जीएसटी को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
व्यापारियों से किया संवाद
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के 300 प्रतिनिधियों से संवाद किया। संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से क्रेता-विक्रेताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी।

More Stories
उज्जैन में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने उतरे दो नाबालिगों की डूबने से मौत, राघौ पिपलिया में मातम
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली का विकास
होली से पहले बढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री पार, मार्च में 40 डिग्री तक जाने के आसार